Herbolax Tablet Uses in Hindi | हर्बोलैक्स टेबलेट के उपयोग, फायदे और सावधानियाँ

आजकल ज्यादातर लोग पेट की बहुत सी समस्याओं से परेशां हैं जैसे की कब्ज, पेट साफ न होना और पाचन संबंधी समस्याएँ। इनकी वजह से लोगो को कभी कभी लोगो को लंबे समय तक कब्ज बने रहने से पेट भारी लगना, गैस, सिरदर्द और आलस्य जैसी अनेक परेशानिओं का सामना करना पड़ता है | इन सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए हिमालया कंपनी की हर्बोलैक्स टैबलेट का उपयोग किया जाता है |

कब्ज को दूर करने वाली और पाचन को ठीक रखने में मदद करने वाली यह एक आयुर्वेदिक दवा है। यह टेबलेट पेट की सफाई करने में सहायक होती है क्योंकि इसमें कई प्रकार की प्राकृतिक जड़ी बोटियाँ और तत्व होते हैं | इसका नियमित और सही तरीके से उपयोग करने से आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है और आपका पाचन तंत्र स्वस्थ बना रह सकता है नीचे दिए गए लेख में हम हर्बोलैक्स टेबलेट के उपयोग, फायदे, सामग्री, सेवन विधि और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Name Herbolax Tablet 
Price Rs. 235 for 1 bottle of 100 tablets 
Manufacturer Himalaya Wellness Company 
Uses Relieves Constipation, Improves Digestion, Reduces Bloating, Cleanses the Intestines
Composition Operculina turpethum 70 mg, Terminalia Chebula 50 mg, Cichorium Intybus 50 mg, Cassia Occidentalis 50 mg, Solanum Nigrum 40 mg, Liquorice Glycyrrhiza Glabra 40 mg

Herbolax Tablet Composition | हर्बोलैक्स टेबलेट की मुख्य सामग्री 

हर्बोलैक्स टैबलेट कई प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और तत्वों से बनी होती है। इनमें से कुछ प्रमुख सामग्री निम्नलिखित हैं:

  1. सनाय पत्ता (Cassia angustifolia) : सनाय एक जाना-मना प्राकृतिक लैक्सेटिव है जो आंतों की गति बढ़ाकर मल को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालने में मदद करता है। 
  2. हरड़ Haritaki (Terminalia chebula) : यह एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है जो पाचन तंत्र को सुधारता व मजबूत करता है और कब्ज को नियंत्रित करने में सहायक है। 
  3. वायविडंग (Embelia Ribes) : इस आयुर्वेदिक तत्व में एंटीबायोटिक और एन्टी बैक्टेरिअल गुण पाए जाते हैं जो पेट के कीड़ों को मरने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह कब्ज़, अफारा, अपच, पाइल्स आदि रोगों में भी उपयोगी है।
  4. त्रिवृत / निशोथ (Operculina Turpethum) : यह एक ऐसी जड़ी बूटी है जो पेट के पीएच को नियंत्रण में रखने में मदद करती है | इसकी तासीर गर्म होती है और यह शरीर में जमे मल को मुलायम करके शरीर से बाहर निकलने में सहायक है |
  5. त्रिफला (Triphala) : इसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा शामिल होते हैं, जो पाचन को सुधरने में, आंतों की सफाई और डिटॉक्स में मदद करते हैं।
  6. सौंफ और अजवाइन : यह दोनों मसाले पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं, सूजन को काम करते हैं और गैस, पेट दर्द और अपच में राहत देते हैं।

Read More – Cystone Tablet Uses in Hindi

Herbolax Tablet Uses in Hindi | हर्बोलैक्स टेबलेट के उपयोग

हर्बोलैक्स टेबलेट का इस्तेमाल मुख्य रूप से कब्ज और पाचन संबंधी परेशानियों के लिए किया जाता है। इसके प्रमुख उपयोग नीचे दिए गए हैं:

  1. कब्ज से राहत (Relieves Constipation) : हर्बोलैक्स कब्ज को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग की जाती है। यह मल को नरम बनाकर आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है। 
  2. पेट साफ करना (Cleanses the Intestines) : इस दवा को वो लोग उपयोग कर सकते हैं जिन्हें रोज सुबह पेट पूरी तरह साफ होने में समस्या होती हैं | यह दवा उनके लिए बहुत फायदेमंद है। 
  3. गैस और एसिडिटी कम करना (Reduces Bloating) : यह दवा गैस और एसिडिटी को काम करने के लिए उपयोग की जाती है | इसमें मौजूद जड़ी-बूटियाँ गैस और पेट फूलने की समस्या को कम करती हैं। 
  4. पाचन सुधारना (Improves Digestion) : इस टेबलेट का सेवन पाचन सुधारने के लिए किया जाता है | इसमें सनाय पत्ता और त्रिफला होता है जो आंतों की गति को सामान्य करती है और पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है। 
  5. लंबे समय से बनी कब्ज में मददगार (Helpful in long standing constipation) : अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से कब्ज की समस्या है तो यह टैबलेट धीरे-धीरे राहत देती है। 

Herbolax Tablet Dosage | हर्बोलैक्स टेबलेट सेवन विधि और मात्रा

हर्बोलैक्स टैबलेट की खुराक (Dosage) व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और समस्या की गंभीरता पर निर्भर करती है। सामान्यत: सेवन विधि इस प्रकार है: 

  • व्यस्क (Adults): सोने से पहले 2 टैबलेट गुनगुने पानी के साथ लें।
  • बच्चे (Children): 1 टैबलेट सोने से पहले डॉक्टर की सलाह से लें।
  • इस टेबलेट का सेवन खाना खाने के बाद करें | 
  • इस टैबलेट को हमेशा रात में सोने से पहले ही लेना चाहिए ताकि सुबह पेट आसानी से साफ हो सके।
  • खुराक बदलने या लंबे समय तक इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें | 

Herbolax Tablet Benefits | हर्बोलैक्स टेबलेट के फायदे

हर्बोलैक्स टैबलेट से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं, खासकर पेट और पाचन से संबंधित समस्याओं में। इसके मुख्य फायदे इस प्रकार हैं: 

  1. कब्ज को दूर करती है : यह दवा कब्ज को दूर कारण में फायदेमंद है क्योंकि यह आंतों को मजबूत करती है और मल को मुलायम बनाती है जिससे कब्ज से राहत मिलती है। 
  2. पेट साफ रखती है : इसका नियमित सेवन करने से रोज सुबह पेट अच्छे से साफ हो जाता है और भारीपन महसूस नहीं होता। यह दवा पेट साफ़ करने के लिए एक अच्छा विकल्प है | 
  3. गैस और जलन कम करती है : इसमें मौजूद जड़ी-बूटियाँ पेट की गैस, एसिडिटी और जलन को कम करने में लाभदायक हैं |  
  4. पाचन शक्ति बढ़ाती है : यह दवा पाचन क्रिया को संतुलित रखती है और खाना अच्छे से पचाने में मदद करती है। इसमें उपस्थित प्राकृतिक तत्व मल को नरम करते हैं और शरीर से बाहर आने में मदद करते हैं | 
  5. प्राकृतिक और सुरक्षित : हर्बोलैक्स टेबलेट आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनी है इसलिए इसके दुष्प्रभाव बहुत कम होते हैं। यहाँ दवा सुरक्षित है क्योंकि यह प्राकृतिक तत्वों से बानी है | 
  6. लंबे समय तक कब्ज में लाभकारी : यह टेबलेट उन् लोगो के लिए बहुत लाब्दायक है जिन लोगों को क्रॉनिक कब्ज है, उनके लिए यह टैबलेट धीरे-धीरे सुधार लाती है। 

Herbolax Tablet Side Effects | हर्बोलैक्स टेबलेट के दुष्प्रभाव

आमतौर पर यह आयुर्वेदिक दवा सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन कुछ लोगों को हल्के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जैसे: 

  • पेट में हल्का दर्द या ऐंठन मह्सूस हो सकती है | 
  • इस दवा को खाने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है | 
  • इस आयुर्वेदिक दवा को ज्यादा लेने पर दस्त भी हो सकते हैं | 
  • बहुत लंबे समय तक सेवन करने पर आंतें दवा पर निर्भर हो सकती हैं
  • एलर्जी भी ह्पो सकती है (बहुत ही दुर्लभ मामलों में) | इसलिए इसे डॉक्टर की सलाह से और सही खुराक में ही लें।

Herbolax Tablet Safety Precautions | हर्बोलैक्स टेबलेट सुरक्षा जानकारी

  • दवा का सेवन करने से पहले लेबल जरूर पढ़ें।
  • डॉक्टर की बताई हुई खुराक से ज्यादा न लें।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएँ डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
  • लंबे समय तक रोजाना बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।
  • बच्चों की पहुँच से दूर रखें।
  • इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

प्र.1. हर्बोलैक्स टैबलेट किसके लिए उपयोगी है?

उत्तर – हर्बोलैक्स टैबलेट कब्ज से राहत, पेट साफ करने और पाचन सुधारने के लिए उपयोगी है।

प्र.2. क्या हर्बोलैक्स टैबलेट गर्भावस्था में सुरक्षित है?

उत्तर – गर्भवती महिला डॉक्टर की सलाह के बिना इस दवा का सेवन न करें।

प्र.3. क्या हर्बोलैक्स टैबलेट का रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है?

उत्तर – हाँ, हर्बोलैक्स टैबलेट को रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन लंबे समय तक लगातार सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

प्र.4. क्या बच्चे हर्बोलैक्स टैबलेट सेवन कर सकते हैं?

उत्तर – हाँ, लेकिन बच्चों को हर्बोलैक्स देने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

प्र.5. क्या हर्बोलैक्स टैबलेट के साइड इफेक्ट होते हैं?

उत्तर – हाँ, हल्का पेट दर्द, दस्त या ऐंठन हो सकती है, लेकिन सही खुराक लेने पर यह आमतौर पर सुरक्षित है।

Leave a Reply