Confido Tablet Uses in Hindi | कॉन्फिडो टेबलेट के उपयोग, फायदे और सावधानियाँ

आजकल तनावपूर्ण जीवनशैली के चलते पुरुषों में स्वास्थ्य से जुडी समस्याएँ आम हो गयी हैं | कई पुरुषों को संभोग संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है जैसे की शीघ्रपतन, सहनशक्ति की कमी, संभोग के दौरान आत्मविश्वास की कमी और प्रदर्शनकी चिंता जैसी समस्यायें | ये समस्याएं न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम करती हैं और रिश्तों में तनाव पैदा करती हैं। ऐसी समस्याओं को प्राकृतिक रूप से दूर करने के लिए, हिमालय वैलनेस कंपनी द्वारा कॉन्फिडो टैबलेट नामक एक आयुर्वेदिक दवा बनाई गई है। यह टैबलेट पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में सुधार, सहनशक्ति बढ़ाने और प्रदर्शन संबंधी चिंता को कम करने में मदद करती है। प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बनी होने के कारण, इसे अधिक सुरक्षित भी माना जाता है। इस लेख में, हम कॉन्फिडो टैबलेट के उपयोग, लाभ, इसकी सामग्री, खुराक, दुष्प्रभावों और सुरक्षा सावधानियों के बारे में जानेंगे। 

Name Confido Tablet 
Price 190 – 240 Rs per bottle
Manufacturer Himalaya Wellness Company 
Uses Impotence, Premature Ejaculation, Improves Sexual Health, Improves Blood Circulation
Composition Argyreia speciosa (38 mg), Tribulus terrestris (38 mg), Leptadenia reticulata (38 mg), Parmelia perlata (20 mg), Withania somnifera (78 mg), Asteracantha longifolia (38 mg), Lactuca serriola (20 mg), Mucuna pruriens (20 mg) 

Confido Tablet Ingredients | कॉन्फिडो टेबलेट की सामग्री 

कॉन्फिडो टेबलेट कई शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के मिश्रण से बनी है | इसका उपयोग पुरुषों के स्वास्थ्य और जीवन शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुछ महत्वपूर्ण तत्व इस प्रकार हैं:

  1. कपिकाच्छु (Mucuna pruriens) : यह एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है जो शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने, यौन इच्छा में सुधार और तनाव कम करने में मदद करता है। यह उत्तेजित नसों को शांत करने में भी सहायक होता है | 
  2. अश्वगंधा (Withania somnifera) : यह एक ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है जो तनाव की स्थिति में ऊर्जा को नियंत्रित करता है, चिंता को कम करता है और शीघ्रपतन  से राहत देने में मदद करता है।
  3. जीवंती (Leptadenia Reticulata) : यह तत्व यौन इच्छाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है | इसके अलावा यह प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और शक्ति बनाए रखने में मदद करता है।
  4. शिलाजीत : यह एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है जो सहनशक्ति बढ़ाता है, शक्ति बढ़ाता है और समग्र ऊर्जा को बढ़ने में मदद करता है।
  5. गोक्षुरा (Tribulus terrestris) : यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्राकृतिक रूप से बढ़ाता है, यौन प्रदर्शन में सुधार करता है और यौन शक्तिस्वास्थ्य को बढ़ने में मदद करता है।
  6. कच्ची हल्दी (Curcuma longa) : यह प्राकृतिक तत्व रक्त संचार को बढ़ता है और यौन स्वास्थ्य में सुधार करता है | 

Confido Tablet Uses in Hindi | कॉन्फिडो टेबलेट के उपयोग 

कॉन्फिडो टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से पुरुषों की प्रजनन और यौन स्वास्थ्य समस्याओं को सही करने के लिए किया जाता है। इसके प्रमुख उपयोग हैं:

  • शीघ्रपतन से राहत (Premature Ejaculation Relief) : यह टेबलेट पुरुषों में शीघ्रपतन को नियंत्रित करने में मदद करती है और स्थायी शक्ति बढ़ाने में मदद करती है।
  • सहनशक्ति और ऊर्जा को बढ़ाता है (Boosts Stamina and Energy) : यह टेबलेट सहनशक्ति बढ़ाने में सुधार करता है और बेहतर यौन प्रदर्शन के लिए ताकत देता है।
  • चिंता और तनाव को कम करता है (Reduces Anxiety and Stress) : यह टेबलेट एक प्राकृतिक तनाव निवारक के रूप में काम करती है, यौन प्रदर्शन से संबंधित मानसिक दबाव और चिंता को कम करती है।
  • शुक्राणु स्वास्थ्य में सुधार (Improves Sperm Health) : शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और उसके गुणवत्ता में सुधार के लिए यह टेबलेट बहुत फायदेमंद है।
  • आत्मविश्वास बढ़ाता है (Enhances Confidence) : यह टेबलेट संभोग के दौरान पुरुषों को अधिक आत्मविश्वास महसूस कराने में मदद करती है।

Confido Tablet Dosage | कॉन्फिडो टेबलेट सेवन विधि और मात्रा 

कॉन्फिडो टैबलेट की खुराक उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और समस्या की गंभीरता पर निर्भर करती है। आमतौर पर, इसको लेते समय निम्न बातों पर ध्यान दें :

  1. व्यस्क 1 गोली को दिन में दो बार लें सकते हैं | 
  2. निर्धारित खुराक लें | 
  3. इसको गुनगुने पानी या दूध के साथ ही लें।
  4. अच्छे परिणामों के लिए इस टेबलेट को कम से कम 4-6 हफ़्तों तक लेना चाहिए।
  5. इस टेबलेट को भोजन के बाद लें ताकि सही से घुल जाये | 
  6. खुराक बदलने या लंबे समय तक इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Confido Tablet Benefits | कॉन्फिडो टेबलेट के फायदे 

कॉन्फिडो टेबलेट पुरुषों के यौन, प्रजनन और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याओं के लिए लाभदायक है। कुछ प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:

  • शीघ्रपतन को नियंत्रित (Controls ejaculation) : यह टेबलेट शीघ्रपतन को प्राकृतिक रूप से सुधारने और नियंत्रित करने में मदद करती है।
  • यौन शक्ति में वृद्धि (Increases energy) : जो पुरुष खुदको कमजोर महसूस करते हैं यह टेबलेट उनके अंदर सहनशक्ति, ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है। 
  • प्रजनन क्षमता में सुधार (Improves sperm & reproductive health) : यह टेबलेट पुरुषों में शुक्राणु स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करती है और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी लाभ देती है।
  •  मानसिक संतुलन बनाए रखता है (Reduces mental stress) : यह टेबलेट यौन प्रदर्शन सही करके मानसिक तनाव, प्रदर्शन संबंधी चिंता और घबराहट को कम करने में सहायता करती है।
  • आत्मविश्वास बढ़ाना (Builds confidence) : इस टेबलेट को खाने से संभोग के दौरान प्रदर्शन सही होने के कारण पुरुषों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • प्राकृतिक सामग्री से निर्मित (Natural ingredients) : यह टेबलेट आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनी है , इसलिए रासायनिक विकल्पों वाली दवाओं की तुलना में यह टेबलेट अधिक सुरक्षित है।

Confido Tablet Side Effects | कॉन्फिडो टेबलेट के दुष्प्रभाव 

कॉन्फिडो टेबलेट आम तौर पर सुरक्षित मानी जाती है क्योंकि यह प्राकृतिक आयुर्वेदिक सामग्रियों से बनी है | हालाँकि, कुछ मामलों में, इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं जैसे की :

  1. कमजोर लोगों में थोड़ी पेट खराब होने की शिकायत हो सकती है।
  2. इस टेबलेट से एलर्जी की प्रतिक्रिया भी हो सकती है लेकिन बहुत ही दुर्लभ मामलों में | 
  3. अधिक मात्रा में लेने पर उनींदापन आ सकता है।
  4. परिणाम आने में समय लग सकता है, इसलिए तसल्ली न करने के कारण इसका अधिक उपयोग हो सकता है।
  5. अधिक मात्रा में सेवन से सख्ती से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन क्रिया खराब हो सकती है या कमजोरी हो सकती है।

Confido Tablet Precautions | कॉन्फिडो टैबलेट सुरक्षा जानकारी 

  • लेबल पर दी गई खुराक या डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक का हमेशा पालन करें।
  • इसका सेवन महिलाओं को नहीं करना चाहिए क्योंकि यह पुरुषों के लिए है | 
  • बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है इसलिए उनसे दूर रखें | 
  • गंभीर हृदय या गुर्दे की समस्याओं वाले लोगों को उपयोग से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
  • ठंडी और सूखी जगह पर रखें, सीधी धूप से दूर रखें।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना शराब या अन्य तेज़ एलोपैथिक दवाओं के साथ न लें। 

Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रश्न 1. कॉन्फिडो टैबलेट किसके लिए उपयोगी है?

उत्तर – कॉन्फिडो टैबलेट मुख्य रूप से पुरुषों की यौन स्वास्थ्य समस्याओं जैसे शीघ्रपतन, सहनशक्ति कम होना, चिंता और कम आत्मविश्वास के लिए उपयोगी है।

प्रश्न 2. क्या कॉन्फिडो टैबलेट का दैनिक उपयोग सुरक्षित है?

उत्तर – हां, डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसका दैनिक उपयोग सुरक्षित है क्योंकि ये आयुर्वेदिक है।

प्रश्न 3. कॉन्फिडो के फायदे और नुकसान क्या हैं?

उत्तर – इसके बहुत से फायदे हैं जैसे की शीघ्रपतन का नियंत्रण, प्रजनन क्षमता में सुधार और यौन शक्ति में वृद्धि होना | सामान्य रूप से सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोगों का हल्का पेट खराब हो सकता है या एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है।

प्रश्न 4. कॉन्फिडो टैबलेट को कैसे लेना चाहिए?

उत्तर – रोज़ 1 गोली दिन में दो बार, खाने के बाद गुनगुने पानी या दूध के साथ।

प्रश्न 5. हिमालय कॉन्फिडो कितने दिन तक खाना चाहिए ?

उत्तर – कम से कम 4-6 सप्ताह तक लेनी चाहिए | इसके नियमित उपयोग के बाद परिणाम दिखने लगते हैं।

Leave a Reply