Evecare Syrup Uses in Hindi | ईवकेयर सिरप का उपयोग, फायदे और सावधानियाँ

हिमालय ईवकेयर सिरप एक ऐसी दवा है जिसे महिलाएं पीरियड्स के दर्द और मासिक धर्म की परेशानिओं से राहत पाने के लिए इस्तेमाल करती हैं | इस सिरप में एनाल्जेसिक और एस्ट्रोजेनिक गुण होते हैं जो महिलाओं में हार्मोन नियमन में मदद करते हैं | इस सिरप का प्रयोग केवल पीरियड्स के दर्द के लिए नहीं बल्कि अन्य समस्याओं के लिए किया जाता है जिसे हम इस लेख में आगे पढ़ेंगे | यह दवा सिरप और कैप्सूल दोनों ही रूप में उपलब्ध है | इस सिरप में कुछ मुख्य घटक उपस्थित हैं जैसे की अशोक वृक्ष, शतावरी और वसाका जिनके गुणों के बारे में निचे विस्तार में बताया गया है | 

Name Evecare Syrup
Price Rs. 180 for 200 ml 
Manufacturer Hiamalya Wellness Company 
Uses DysmenorrheaDysfunctional uterine bleedingMenorrhagia 
Composition Ashoka Tree (Ashoka), Lodh Tree (Lodhra), Asparagus (Shatavari), and Malabar Nut (Vasaka), with other ingredients such as Triphala, Anantamoola, Shilajitu, and Mustaka

Evecare Syrup Composition | ईवकेयर सिरप के प्रमुख घटक 

  • अशोक वृक्ष (Saraca asoca) : अशोका वृक्ष को आयुर्वेद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है | इसमें ऐसे शक्तिशाली गुण होते हैं जो मासिक धर्म और प्रजनन स्वास्थय में आने वाली समस्यांए को दूर करते हैं | अगर इसको प्रतिदिन इस्तेमाल किया जाये तो यह आपके हार्मोन्स को संतुलन में रखेगा और मासिक धर्म स्वास्थय को अच्छा रखेगा | 
  • शतावरी (Asparagus racemosus) : शतावरी एक ऐसा शक्तिशाली प्रजनन टॉनिक होता है महिलाओं के लिए जो उपजाऊपन को बढ़ाता और मासिक धर्म स्वास्थ को बढ़ावा देता है | यह अंडाशय हार्मोन को विनियमित करने  मदद करता है, जिससे संतुलित मासिक धर्म चक्र सुनिश्चित होता है |
  • लोध वृक्ष (Symplocos racemosa) : यह अपने शक्तिशालोई कसैले एयर गर्भास्य शक्तिवर्धक गुणों के लिए जाना जाता है | लोध वृक्ष गर्भास्य को मजबूत बनाता है जिससे प्रजनन स्वास्थय भी बेहत्तर होता है | यह मासिक धर्म में ऐंठन, सूजन और दर्द को भी कम करता है |
  • मालाबार नट (Adhatoda vasica) : मालाबार नट का इस्तेमाल इसमें उपस्थित सूजनरोधी और रक्त शोधक गुणों की वजह से किया जाता है | यह प्रजनन स्वास्थय को अच्छा करने में मदद करता है | यह जड़ी बूटी मासिक धर्म के दौरान रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने में भी सहायक है |
  • एलो-वेरा (Aloe barbadensis) : एलोवेरा में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को शुद्ध करने में और समग्र स्वास्थय को सही करने में सहायक हैं | यह महिअलों के   लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है क्योंकि यह मासिक धर्म स्वास्थय, त्वचा, पाचन और आंत के स्वास्थय को सही करने में मदद  करता है |

Himalaya Evecare Syrup Uses | ईवकेयर सिरप के उपयोग 

  1. प्रीमैस्ट्रुअल सिंड्रोम ( PMS ) : इसके लक्षण मासिक धर्म शुरू होने से 14 दिन पहले से और मासिक धर्म शुरू होने के 7 दिन बाद तक रह सकते हैं | यह लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं: पेल्विस में तेज दर्द, ऐंठन, दस्त, स्तनों में दर्द, सिर दर्द, थकान, चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना, चिंता, आदि | 
  2. कष्टार्तव (Dysmenorrhea) : इसका मतलब होता है मासिक धर्म के ठीक पहले या उसी वक्त होने वाला दर्द और ऐंठन |
  3. गर्भाशय से रक्त स्राव (Dysfunctional uterine bleeding) : जब शरीर में हार्मोन के स्तर में बदलाव की वजह से योनि से असामान्य रक्स्राव होता है तो उसे गर्भाशय से रक्तस्त्राव कहते हैं |
  4. प्रजनन स्वास्थय ( Reproductive Health ) : इस सिरप में बहुत सी हर्बल सामग्री होती है जो प्रजनन स्वास्थय को बढ़ावा देती है | यह सिरप प्रजनन क्षमता बढ़ाने और हार्मोन् संतुलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है | 

Evecare Syrup Dosage | ईवकेयर सिरप की सेवन विधि और मात्रा

  • 2 चम्मच्च दिन में दो बार लें, सुबह और शाम को।
  • इसका सेवन खाना खाने से पहले से करें |   
  • सेवन करने की अधिकतम मात्रा 10 ml होनी चाहिए |
  • इसका सेवन 3 महीने तक लगातार करें | 
  • डॉक्टर की सलाह जरूर लें |

Himalaya Evecare Syrup Benefits | ईवकेयर सिरप के लाभ 

  • मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करता है : हिमालय ईवकेयर सिरप में एस्ट्रोजन होता है जो उचित ओवुलेशन और मासिक धर्मचक्र को बनाये रखने में मदद करता है | यह सिरप मकिस धर्म चक्र सम्बन्धी परेशानिओं को काम करने में मदद करता है और नियमितता और अच्छे प्रजनन स्वास्थय को बढ़ावा देता है | 
  • प्रजनन स्वास्थय को बढ़ावा : इस सिरप का प्रयोग प्रजनन पथ की सूजन काम करने में किया जा सकता है | डिंबग्रंथि समारोह और हार्मोन विनियमन में सुधार करके यह सिरप प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए सहायक है | 
  • इम्युनिटी बूस्टर : यह सिरप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है जिससे संक्रमण और बिमारियों से लड़ने में मदद मिलती है | 
  • गर्भास्य स्वास्थय : यह सिरप गर्भास्य की परत को स्वस्थ बनाए रखने में लाभदायक है | इसका उपयोग गर्भास्य या प्रजनन पथ की सूजन को कम करने के लिए भी किया जा सकता है | इसके जीवाणुरोधी गुण गर्भास्य को जीवाणु संक्रमण से बचने में मदद करते हैं | 
  • हार्मोनल संतुलन : ईवकेयर सिरप में ऐसी जड़ी बूटियां होती हैं जो हार्मोन्स को संतुलित रखती हैं | यह सिरप मासिक धर्म या रजोनिवृत्ति के कारण होने वाली समस्याओं के लिए लाभदायक है | 

Evecare Syrup Safety Measures | ईवकेयर सिरप के लिए सुरक्षा और सावधानियां

  • उपयोग  से पहले लेबल को जरुर पढ़ें | 
  • सीधी धुप से बचायें  और सूखी व ठंडी जगह पर स्टोर करें | 
  • बच्चों से और तेज बदबू वाले पदारतों से दूर रखें | 
  • हमेशा अनुशंसित खुराक से ज्यादा न लें | 
  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर से सलाह जरुर लें | 

Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रश्न 1. क्या ईवकेयर सिरप को मासिक धर्म में ऐंठन को काम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है ? 

उत्तर – हाँ, ईवकेयर सिरप को मासिक धर्म में दर्द और ऐंठन को काम करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं | इस सिरप में हर्बल पदार्थ होते हैं जो गर्भास्य और मासपेसिओं की ऐंठन को रोकते हैं |

प्रश्न 2. ईवकेयर सिरप मासिक धर्म संबंधी अनियमितताओं में कैसे मदद करती है ?

उत्तर – ईवकेयर सिरप में ऐसे हर्बल पदार्थ होते हैं जो मासिक धर्म चक्र को नियंत्रत करने में सहायक होते हैं | वह पदार्थ नियमितता बहाल करने और समस्या को कम करने में मदद करते हैं |

प्रश्न 3. क्या ईवकेयर सिरप प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है ? 

उत्तर – हाँ, ईवकेयर सिरप हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद करती है जिससे वह ओवुलेशन को सही करके प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती है |

प्रश्न 4. ईवकेयर सिरप को कैसे लेना चाईए ? 

उत्तर – ईवकेयर सिरप को खाना खाने से पहले, दिन में 2 बार लेना चाहिए | इसका प्रयोग करने के लिए डॉक्टर से सलाह भी लेनी चाहिए |

Leave a Reply